{"_id":"6a8c998beade63872a0e1daf","slug":"performed-jalabhishek-amidst-chants-of-har-har-mahadev-ballia-news-c-190-1-bal1001-171358-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हर-हर महादेव की गूंज के बीच किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हर-हर महादेव की गूंज के बीच किया जलाभिषेक
विज्ञापन
सावन माह के अंतिम सोमवार को नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन के लिए लगी श्रद्धाल
बलिया। शहर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में करीब 50 हजार से ज्यादा महिला व पुरुष ने जलाभिषेक किया। सुबह चार बजे से लेकर दोपहर बाद तक महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। इसी तरह से अन्य मंदिरों में भी लोगों ने जलाभिषेक किया।
सावन के अंतिम सोमवार पर जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंदिरों के पट खुलते ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला लग गया। हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष से मंदिर परिसर और आस-पास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। असेगा शोकहरण, छितौनी छितेश्वर नाथ, कारो कामेश्वर नाथ आदि मंदिरों में भीड़ रही। सिताबदियारा के बाबा सेवादास धाम और चांददियर पंचायत स्थित नरहरी धाम मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नरहरी धाम में सबसे अधिक भीड़ रही। यूपी से बिहार राज्य के हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
उधर, सेवादास धाम में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। महिला श्रद्धालुओं की भी अच्छी संख्या रही। सेवादास धाम मंदिर के सचिव सेवाधार सिंह और कोषाध्यक्ष रामबिहारी सिंह ने बताया कि मंदिर करीब 83 वर्ष पुराना है। आस-पास के गांवों के लोग नियमित रूप से यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। सेवादास धाम में रामेश्वर सिंह, राकेश सिंह, बिट्टू सिंह, शैलेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के बुजुर्गों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कलश यात्रा निकला भोले नाथ का किया गया जलाभिषेक
चिलकहर। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे। कुरेजी, जोगीडीह और बुढ़ऊ क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल से उड़िया बाबा आश्रम तक भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवक और युवतियां शामिल हुए। डीजे की धुन और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा उड़िया बाबा आश्रम पहुंची, जहां स्थित चारों धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम का आयोजन जोगीडीह राजभर बस्ती के लोगों की ओर से किया गया। संवाद