फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tricolor yatra taken out under Independence Ki Hunkar program

आजादी की हुंकार कार्यक्रम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out under Independence Ki Hunkar program
बलिया। आजादी की हुंकार कार्यक्रम के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में बुधवार को चित्तू पांडेय चौराहा से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें 100 युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा द्वारा चित्तू पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के समापन पर सभी युवाओं द्वारा महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत युवाओं द्वारा राष्ट्रभक्ति पर वक्तव्य दिए गए और आजादी के गाने गाकर शहीदों को याद किया गया। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन भी किया गया। कार्यक्रम में जीजीआईसी व जीआईसी के बालक व बालिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय, डॉ इफ्तिखार खां, आस्था कुमार, अभिषेक, सोनू देव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed