फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tributes paid to the martyrs on Police Memorial Day

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्घांजलि

Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs on Police Memorial Day
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस में शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी देते एस? - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस बुधवार को पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, एएसपी संजय कुमार समेत अन्य अधिकारीगणों ने शहीदों को नमन किया तथा शहीदों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर एसपी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस सीआरपीएफ की बहादुरी का एक किस्सा है। कहा कि आज से करीब 55 वर्ष पहले 21 अक्तूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में ‘हाट-स्प्रिंग‘ में तैनात थी। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल ‘हाट-स्प्रिंग‘ में गश्त कर रहा था। तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। जिसमें मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। जबकि 11 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केंद्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा पुलिस स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed