फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tributes paid to martyrs on Police Commemoration Day

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs on Police Commemoration Day
दुबहर/बेल्थरारोड। क्षेत्र के राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद अमित तिवारी के परिजनों को सम्मानित किया गया। महाराजगंज 22वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट मुनेश कुमार ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद के पिता शोकहरण तिवारी को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वहीं, बेल्थरारोड के शहीद रामप्रवेश यादव स्मारक पर टंगुनिया गांव निवासी शहीद रामप्रवेश यादव की पत्नी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहीद अमित तिवारी सशस्त्र सीमा बल में थे। 26 जुलाई 2010 में असम के अल्फा आतंकवादियों से बॉगाई गांव में लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। असिस्टेंट कमांडेंट मुनेश कुमार ने कहा कि मुझे गर्व हो रहा है की मैं बागी बलिया की धरती पर आकर शहीद के माता पिता से मिला। दुबहड़ थानाध्यक्ष आरके सिंह ने छात्र-छात्राओं और बैठे लोगों में जोश भरा। सुभाष महादिक, सौरभ मिश्रा, अजय पाल, राकेश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश नारायण पांडेय, उत्तम गिरी, गोवर्धन पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, दयाशंकर मिश्र, सत्य प्रकाश ओझा, प्रभात व विजय नारायण तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

वहीं, सोनाडीह-हाहानाला मार्ग स्थित शहीद रामप्रवेश यादव स्मारक पर टंगुनिया गांव निवासी जम्मू के बनिहाल में शहीद हुए एसएसबी के जवान रामप्रवेश यादव की पत्नी चिंता देवी को स्मृति चिंह व शॉल देकर सम्मानित किया। मुनेश कुमार ने कहा कि रामप्रवेश की शहादत व वीरता पर एसएसबी गौरवांवित है। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भारत मां का लाल अपने हौसले के साथ ही सेना में शामिल होता है। वीर सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया। ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उंन्होंने शहीद की एसएसबी की वर्दी में प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया। कहा, 25 अक्तूूबर को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा शहीद की पत्नी को सम्मानित किया जाएगा। महाराजगंज में एसएसबी यूनिट के पांच एकड़ भूमि में शहीद वाटिका बनाई गई है। वाटिका में शहीद के नाम पर पौधरोपण किया गया है। इस दौरान शहिद के पिता लालबचन यादव, माता विद्यावती देवी और पत्नी चिंता देवी की आंखें नम हो गईं। पिता ने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रख शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोल्डन यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, प्रधान महेश यादव, सोनू यादव, बिट्टू बाबा, सूर्यभान भारती, महावीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed