{"_id":"6a4eaa04d4ae37587606f75c","slug":"tribute-paid-to-jannayak-chandrashekhar-pledge-taken-to-follow-his-ideals-ballia-news-c-190-1-bal1001-168232-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जननायक चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जननायक चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर उनके दिल्ली स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा स
बलिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं जननायक चंद्रशेखर को उन्नीसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को दिल्ली सहित उनके गृह जनपद बलिया में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जननायक स्थल (नई दिल्ली) से लेकर चंद्रशेखर उद्यान, शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न सामाजिक संगठनों तक आयोजित कार्यक्रमों में उनके राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा, सामाजिक समरसता और सादगीपूर्ण जीवन को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कई स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।
नई दिल्ली स्थित जननायक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी, सीआर पाटिल, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, एमएलसी सुशील सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने चंद्रशेखर के लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।