फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tribute paid on the birth anniversary of Dr. Syama Prasad Mookerjee

Ballia News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid on the birth anniversary of Dr. Syama Prasad Mookerjee
सागरपाली में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती समारोह पर नारा लगाते युवा।आयोजक - फोटो : VideoGrab
बलिया/बैरिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को बलिया और बैरिया में मनाई गई।
विज्ञापन

बलिया के टाउन डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल चबूतरे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जहां समाजसेवी अनूप सिंह और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजीव मोहन चौधरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।
वहीं बैरिया में वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रबदन मिश्र के नेतृत्व में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान चन्द्रबदन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के ‘एक देश, एक विधान’ के सपने को साकार किया है। कार्यक्रमों में संजय राय, सुशील पांडेय और रत्नेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फेफना में मेरा युवा भारत के बैनर तले ग्राम सभा सागरपाली के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता सौरव तिवारी ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सेवा और त्याग का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों और बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इससे देश एक सशक्त, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर भारत के रूप में आगे बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed