{"_id":"5dc451d48ebc3e5b2008ecf4","slug":"tribute-meeting-in-memory-of-martyrs-of-the-go-raksha-movement-ballia-news-vns493183378","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो रक्षा आंदोलन के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो रक्षा आंदोलन के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा
विज्ञापन
गो रक्षा आंदोलन के शहीदों याद में 53वीं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युव
- फोटो : BALLIA
बलिया। छोड़हर स्थित रामजानकी मंदिर में युवा चेतना के तत्वावधान में सात नवंबर 1966 को गो रक्षा आंदोलन में शहीद हुए गो भक्तों की याद में 53वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य लोगों ने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की गाय भारत के लोगों की आत्मा है। करपात्री जी महाराज ने जीवन पर्यंत गाय की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ी। सात नवंबर को शहीद हुए गो भक्तों की जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। मोदी-योगी सरकार ने गौ रक्षा के लिए कुछ नहीं किया।
मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की गाय के नाम पर भाजपा उन्मादी राजनीति कर रही है। आए दिन गाय के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और सरकार इसका धार्मिक राजनीतिकरण कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने जीवन में दो ग़लतियां की सात नवंबर को गो भक्तों पर गोली चलवाकर और देश में आपातकाल लागू कर। गाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के लोगों को सात नवंबर नहीं याद है। जीएसटी और नोटबंदी के लिए प्रधानमंत्री ने तुरंत क़ानून बना दिया परंतु गो रक्षा के लिए नहीं। गोवा,केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा बीफ पर बात नहीं करती है, परंतु हिंदी पट्टी में गाय के नाम पर विभाजनकारी राजनीति करती है। देश का मुस्लिम समाज हिंदू समाज से कम गाय का आदर नहीं करता है। संजय मिश्रा ने अतिथियों को सम्मानित किया। युवा चेतना के जिला उपाध्यक्ष सुनील पासवान पिंटू ने संचालन किया। अभिराम त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा को युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, जमाल हसनैन डंपू, मोहन सिंह, राजू बारी उफ़ॱर विधायक, रविशंकर राय पप्पू, रामबाबू सिंह, गुड्डु सिंह, बैजू राय, अजय ओझा, अभिषेक यादव, आलोक राय, शिवम राय, पीयूष सिंह, राहुल राय, आलोक यादव, अवधेश सिंह, रुद्रेश सिंह, नीलकांत वर्मा आदि ने संबोधित किया।