फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trees fell in storm and rain, power cut in more than 100 villages

Ballia News: आंधी और बारिश में गिरे पेड़, 100 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल

Fri, 21 Jun 2024 05:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Trees fell in storm and rain, power cut in more than 100 villages
बलिया। जनपद में बुधवार रात दो बजे के बाद तेज आंधी और बारिश हुई। इससे स्थानों पर पेड़ गिर गए और तार टूट गए। तार टूटने से 100 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। रास्तों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को रास्तों से हटवाया। फाल्ट की मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने लगी।
विज्ञापन

बुधवार की रात ढाई बजे के बाद अचानक तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कलक्ट्रेट गेट के सामने पेड़ टूट कर गिर गया। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग के जीराबस्ती के साथ ही अन्य स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन बाधित रहा। सुबह पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को हटवाया। नरही-राजेश्वर मोड़ से दौलतपुर मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास निर्माणाधीन सड़क पर पेड़ गिर जाने से तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लोग लक्ष्मणपुर-कथरिया मार्ग से जाने को मजबूर हुए। ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटवाया गया तब आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

हालांकि अभी मानसून पहुंचने में कुछ दिन और का अंदाजा लगाया जा रहा है। लेकिन प्री मानसून पहली अच्छी बरसात से लोगों के चेहरे खिल गए। बृहस्पतिवार 10 बजे के बाद धूप निकली लेकिन मौसम खुशनुमा बना रहा। किसानों का कहना है कि वर्षा से धान की नर्सरी में जान आ जाएगी। नमी के चलते खेतों की जुताई भी हो जाएगी। बारिश से भू-गर्भीय जलस्तर में मामूली सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद बहाल होनी शुरू हुई बिजली : बैरिया क्षेत्र में बुधवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश से गायब बिजली 14 घंटे बाद लौटी। दीघार बैरिया के बीच लाइन में फाल्ट के साथ-साथ जयप्रकाश नगर ठेकहा बैरिया के बीच भी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। एसडीओ अंबुज तिवारी ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की खराब लाइन को ठीक करके आपूर्ति चालू कर दी गई है। फाल्ट ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए हैं। रतसर में आंधी के चलते बिजली की मुख्य आपूर्ति लाइन में फाल्ट आने से स्थानीय उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट दुरुस्त होने पर दस घंटे बाद दोपहर में आपूर्ति सुचारू हो पाई। सुखपुरा क्षेत्र में बारिश के बाद गायब बिजली बृहस्पतिवार दोपहर बाद आई। वन विहार के पास तार टूट कर गिर गया था। दोपहर तक इसको ठीक कर लिया गया। नरहीं क्षेत्र में रात करीब पौने तीन बजे आंधी से बिजली गुल हो गई। जो दस घंटे बाद चालू हुई। लेकिन कटौती होती रही। विद्युत उपकेंद्र कैथवली से जुड़े 30 गांवों की बिजली गुल रही। बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 55 गांवों की बिजली आपूर्ति आंधी आने के बाद से ठप रही। रतसर पूर्वी फीडर से संबद्ध 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। 16 घंटे से आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed