फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   trees are giving message this time mangoes are for everyone

बौराए पेड़ दे रहे संदेश खास नहीं इस बार सभी का हाेगा आम

Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
trees are giving message this time mangoes are for everyone
बलिया। इस बार आम के पेड़ों पर बौर बहुत अच्छा आया है। बौर की अधिकता होने से पेड़ की टहनियां झुक रही हैं। पेड़ों पर आए आम के और को देखते हुए इस पैदावार बहुत होने की उम्मीद है। उद्यान विभाग के अधिकारी आम की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए बौर को सुरक्षित रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं और धान मुख्य फसल है, लेकिन यहां आम के बहुत बाग हैं। करीब 600 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले बागों के आम जिले के अलावा अन्य प्रांत तक पहुंचते हैं। जिले में रसड़ा, सोहांव, बैरिया नगरा, सीयर, बांसडीह, मनियर आदि क्षेत्र में आम के ज्यादा बाग हैं। अभी तक आम के बाग बौर से भरे पड़े हैं। फसल को हानिकारक कीटों से बचाने के लिए उचित समय पर प्रबंधन किया जाता है। आम के बौर में लगने वाले मिज कीट मंजरियों, तुरंत बने फूलों एवं फलों तथा बाद में मुलायम कोपलों में अंडे देते हैं।
विज्ञापन

मिज कीट की रोकथाम को करें छिड़काव
उद्यान विभाग के पर अनुसार मिज कीट के नियंत्रण के लिए यह आवश्यक है कि बागों की जुताई, गुड़ाई की जाए। इसके लिए फेनिट्रोथियान 50 ईसी, 1.0 मिली अथवा डायमेथोएट 30 ईसी, 2.0 मिली दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर बौर निकलने की अवस्था एक छिड़काव एवं आवश्यकतानुसार 15 दिन बाद दूसरा छिड़काव करना चाहिए। उद्यान विभाग के अधिकारी के अनुसार वर्तमान में काफी बाग में बौर से छोटा-छोटा आम बनने लगा है। इस समय फलों को गिरने से बचाने फंगल इंफेक्शन के प्रभाव को कम करने के लिए प्लानोफिक्स 4.4 मिली प्रति 10 लीटर के अनुपात से छिड़काव तथा फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए हेक्सागोन 1.5 मिली प्रति उक्त मात्रा में छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आम के बागों में अच्छा बौर आया है। इसे विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर विभाग की ओर से सलाह व दवाइयां तथा किस मात्रा में छिड़काव करना है आदि के बारे में बताया जाता है। यहां के आम को अच्छा बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा है।
-अरुण यादव, सहायक उद्यान अधिकारी, बलिया।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed