फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tree falls on road; vehicles stuck in traffic jam for hours.

Ballia News: सड़क पर गिरा पेड़, घंटों जाम में फंसे वाहन

Fri, 04 Sep 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on road; vehicles stuck in traffic jam for hours.
आजमगढ़ शाहगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम। संवाद
गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज जगदीशपुर के पास आजमगढ़-शाहगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ हटवाने का प्रयास शुरू किया। शाम के समय वाहनों की अधिक आवाजाही होने के कारण जाम की स्थिति और विकट हो गई। दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लगभग 6:30 बजे पेड़ को हटाकर मार्ग पर आवागमन बहाल कराया गया। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed