फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tree falls on house, mother and son injured

Ballia News: पेड़ मकान पर गिरा, मां और बेटा घायल

Sun, 07 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on house, mother and son injured
चितबड़ागांव। थाना परिसर में एक नीलाम किया गया यूकेलिप्टस का पेड़ शुक्रवार देर शाम मकान पर गिर गया। हादसे में घर में मौजूद रिया देवी (30) और उनका बेटा रुबल गुप्ता घायल हो गया। मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उक्त यूकेलिप्टस के पेड़ की नीलामी सात अप्रैल को उपजिलाधिकारी न्यायिक ऋषिकांत राजवंशी, वन विभाग के अधिकारियों तथा थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई थी। नीलामी की शर्तों के अनुसार 15 दिनों के भीतर पेड़ की कटाई कराई जानी थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद पेड़ नहीं काटा गया। नीलामी लेने वाले ठेकेदार का कहना है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद अवधि बढ़ाने के लिए विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया था। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) पृथ्वीराज एडीपी ने बताया कि संबंधित ठेकेदार की ओर से निर्धारित समय में पेड़ की कटाई नहीं कराई गई। मामले की विभागीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घायल मां-बेटे के उपचार और क्षतिग्रस्त मकान की भरपाई की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed