फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Treatment and distribution of medicines to 3095 patients in Jan Arogya Mela

Ballia News: जन आरोग्य मेले में 3095 मरीजों का इलाज व दवा का वितरण

Sun, 24 Sep 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Treatment and distribution of medicines to 3095 patients in Jan Arogya Mela
बलिया। जनपद में रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव के तहत जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा वायरल फीवर, टाइफाइट, डेंगू लक्षण वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

मरीजों को आयुर्वेदिक, एलौपैथ व होम्योपैथी चिकित्सकों ने जांच के बाद दवा दी। कई केंद्रों पर मरीजों की ब्लड़ जांचें भी हुईं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जयंत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में कुल 3095 मरीजों का इलाज व दवा का वितरण हुआ। इसमें 1428 पुरुष, 1086 महिला व 581 बच्चों का इलाज हुआ। वायरल फीवर के कारण मरीजों की संख्या काफी रही।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सीएचसी पर जिलाध्यक्ष संजय यादव द्वारा आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ किया गया। लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देते हुवे कहा कि आज हमारे आयुष्मान कार्ड जो गांव के गरीब जनता के इलाज के लिए बनाया जा रहा है प्रत्येक लाभार्थी को मुफ्त मे पांच लाख तक का इलाज फ्री होगा। स्वास्थ मेले में 139 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमे 12 मरीजों की जांच भी हुई। सीएचसी खेजुरी पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौसमी बुखार, डायरिया, सर्दी, जुकाम सहित अन्य रोगों से संबंधित तीन दर्जन मरीजों का उपचार किया गया। पंदह ब्लॉक अंतर्गत गढ़मलपुर, खरसरा, पंदह और पुर पीएचसी तथा नवानगर ब्लॉक के ईसार पीथापट्टी, कठौड़ा, नवानगर, बाधुड़ी व देवकली पर भी स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। चितबड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया। मेले सैकड़ों मरीजों का चेकअप कर इलाज किया गया। फेफना व गड़वार स्वास्थ्य केंद्र पर संध्या पाण्डेय ने स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान दर्जनाें मरीजों की जांच व दवा का वितरण हुआ। वैना पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का अरुण सिंह बंटू ने शुभारंभ किया। मेले में 213 लोगों ने अपना परीक्षण कराया।

नरही क्षेत्र में आयुष्मान भव मेला के तहत स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा नारायणपुर 40, नसीरपुरकलां 25, कथरिया 32, चितबड़ागांव 25, सोहांव 45 तथा नरही पर 35 मरीजों का जांच कर दवा दिया गया। रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे उपस्थित रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित रंजन ने सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 205 मरीजों का परीक्षण हुआ। पीएचसी सहतवार,भोपालपुर, कुसौरी कला तथा हुसेनाबाद में भी मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed