फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Travel in a pitched road from Bariya to Manjhi in rainy season

बैरिया से मांझी तक बरसात में गड्ढायुक्त सड़क में करनी होगी यात्रा

Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Travel in a pitched road from Bariya to Manjhi in rainy season
बैरिया। बैरिया से मांझी तक की यात्रा फिलहाल गड्ढायुक्त सड़क से ही करना होगा। गाजीपुर से मांझी तक 120 किमी एनएच 31के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ बैरिया से मांझी तक नहीं, बल्कि बैरिया से बलिया तक हो रहा है।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर नवीन मिश्र ने बताया कि बैरिया से बलिया अधिकांश लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसके सापेक्ष बैरिया से मांझी तक काफी कम लोग आवागमन करते है। ऐसे में आम लोगों के अनुरोध पर पहले बैरिया से बलिया तक सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल बेलहरी ब्लाक क्षेत्र में चार गाडि़यां गड्ढों में गिट्टी भरने के काम में लगा हुआ है। बताया कि जब बैरिया से बलिया तक सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, तब बैरिया से मांझी तक निर्माण के लिए काम लगाएंगे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्र ने बताया कि गाजीपुर रौजा चौराहा से बलिया जनपद के मांझीघाट सेतु के निकट विहार बाडर के सीमा तक सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में बैरिया से बलिया तक सड़क पर बने गड्ढे में गिट्टी गिरा कर इस्टोन दस्त डालने का कार्य किया जाएगा। बरसात में यह कार्य सबसे अच्छी तरह से होता है। इसलिए इसी कार्य से शुभारंभ हो रहा है।बताया 103 करोड़ 45 लाख 47 हजार 661 रुपये की लागत से यह कार्य होना है। मानसून प्रारम्भ होने तथा दैनिक यात्रियों के सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए मेसर्स कृष्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि सड़क पर बने गड्ढों के मरम्मतीकरण का कार्य तत्काल कराना सुनिश्चित करें। मानसून समाप्त होने के उपरांत चयनित ठेकेदार द्वारा सड़क के विशेष रखरखाव मरम्मतीकरण के कार्य को युद्धस्तर पर कराया जाएगा। प्रोजेक्ट डाइरेक्टर ने बताया कि सड़क के काम मे पूरी तरह से रफ्तार बरसात बाद आ जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed