फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transport service will get wings depot will get new small buses

Ballia News: परिवहन सेवा को लगेंगे पंख, डिपो को मिलेगी नई छोटी बसें, लोकल रूट पर चलाने की तैयारी

Thu, 01 May 2025 04:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 04:12 PM IST
सार

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए निगम ने कदम उठाया है और अब 10 छोटी बसों को चलाने की तैयारी है जो लोकल रूट पर चलाई जाएंगी। बता दें कि यहां से शिकायत थी कि प्राइवेट वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं और अब इस सेवा से यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Transport service will get wings depot will get new small buses
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बलिया जिले की यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम कई योजनाओं पर काम रहा है। अभी नए रोडवेज डिपो भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं वर्कशाप की कायाकल्प के लिए निगम से बजट भी जारी हो गया है।

विज्ञापन


यात्री सुविधा के लिए नई बसों के आने का क्रम जारी है। अब बलिया डिपो के बेड़े में जल्द ही 10 नई छोटी बसें जुड़ने वाली हैं। इन बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। इसके लिए निगम की तरफ से योजना बना ली गई है।
विज्ञापन


आजमगढ़ परिक्षेत्र में 20 नई छोटी बसें मिलने वाली है। इसमें से 10 बलिया डिपो को दी जाएगी। बलिया डिपो में अनुबंधित छोटी बसें चलती है लेकिन वह सभी आजमगढ़, मऊ व देवरिया के लिए संचालित होती है। लोकल रूटों पर बसों का अभाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोकल रूटों पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राइवेट साधन के भरोसे ही लोग जिला मुख्यालय तक आते हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए निगम लोकल रूटों पर चलाने के लिए छोटी बसों की डिमांड की थी।

परिवहन निगम आजमगढ़ परिक्षेत्र के सात डिपो के लिए 20 छोटी बसें मिलेगी। इसके लिए डिमांड भी परिक्षेत्र कार्यालय से चला गया है। इसमें 10 नई बसें बलिया डिपो के मिलने के बाद लोकल रूट सिकंदरपुर, बेल्थररोड, बैरिया,मनियर, भरौली, गाजीपुर, नगरा-भीमपुरा समेत अन्य स्थलों पर कई फेरे में चलाया जाएगा। बसों के संचालन ने लोकल यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


40 यात्रियों के बैठने की होगी व्यवस्था
निगम की तरफ से मिलने वाली नई छोटी बसें 40 सीट की होगी। इसमें बस एक बार में 40 यात्रियों को लेकर जाएगी। इससे निगम के राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। लोकल सरकारी बसों के नहीं चलने के कारण यात्रियों से प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते है। इसको लेकर आए दिन किचकिच होती है।


परिवहन निगम से छोटी बसों के लिए डिमांड मांगा गया है। आजमगढ़ परिक्षेत्र में 20 बसें जल्द मिलने की उम्मीद है। इसमें 10 बसें बलिया डिपो को लोकल रूटों पर चलाने को दी जाएगी। -मनोज वाजपेयी, आरएम, आजमगढ़ परिक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed