फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transfer of careless ambulance staff in case of delivery on floor

बलिया के चिकित्सा महकमें में खलबली: फर्श पर प्रसव का मामला; सीएमओ हुए सख्त, लापरवाह एंबुलेंस स्टाफ का ट्रांसफर

Thu, 12 Jun 2025 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 12:24 AM IST
सार

पिछले दिनों प्रसूता को प्रसव कक्ष में न पहुंचाकर सीएचसी की फर्श पर ही छोड़कर चले जाना इसे बड़ी लापरवाही के तौर पर लिया गया है। सीएमओ ने सख्ती दिखाई है और एंबुलेंस स्टाफ के ट्रांसफर का आदेश दिया है। इसके साथ ही ये संदेश भी दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Transfer of careless ambulance staff in case of delivery on floor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनबरसा सीएचसी में फर्श पर गर्भवती के प्रसव के मामले में सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन की सख्ती पर 102 नंबर के एंबुलेंस स्टाफ पर कार्रवाई हुई है। गर्भवती को प्रसव कक्ष तक न पहुंचाकर परिसर में छोड़ने वाले एंबुलेंस के चालक राकेश कुमार व ईएमटी नुरूल हसन का मऊ स्थानांतरण हो गया है। इस मामले में पूर्व में सीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्यकर्मी पर कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन ने भविष्य में एम्बुलेंस स्टाफ मरीज को इमरजेंसी या प्रसव कक्ष में नहीं पहुंचाने की शिकायत मिली तो उन पर कार्रवाई तय है। उन्होंने बुधवार को ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस 102 व 108 कंपनी के आजमगढ़ रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह व जिला मैनेजर प्रभाकर यादव को सख्त लहजे से चेतावनी दी।
विज्ञापन


कहा कि सभी एंबुलेंस स्टाफ को हिदायत दें कि मरीज़ों को अस्पताल परिसर में छोड़ने की जगह चिकित्सा कक्ष तक पहंुचाएं। अगर गर्भवती है तो एंबुलेंस में मौजूद स्ट्रेचर से उसे प्रसव कक्ष व गंभीर मरीज होने पर इमरजेंसी कक्ष के अंदर पहुंचाकर इसकी जानकारी चिकित्सक या फार्मासिस्ट को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि गर्भवती को अस्पताल ले जाते समय संबंधित अस्पताल की स्टाफ नर्स को फोन कर इसकी जानकारी दे दे। जिससे मरीज को समय से चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिलेगा। रीजनल मैनेजर को अन्य कई बिंदुओं पर सुधार का निर्देश दिया। कहा कि स्टॉफ की थोड़ी से लापरवाही से पूरे विभाग की बदनामी होती है। मरीज व उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed