फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transfer of animals from temporary cowshed

अस्थाई गौशाला से पशुओं का स्थानांतरण

Tue, 01 Nov 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Transfer of animals from temporary cowshed
ल्दी क्षेत्र के बघऊच गांव स्थित गौ आश्रय केंद्र को खाली कराने पहुंचे सदर एसडीएम प्रशांत नायक साथ - फोटो : BALLIA
हल्दी। बेलहरी विकास खंड के बंघऊंच ग्राम पंचायत में स्थित अस्थाई गोशाला से पशुओं का स्थानांतरण की प्रक्रिया मंगलवार को एसडीएम सदर प्रशांत नायक की निगरानी में शुरु हो गई। पहले दिन प्रशासनिक टीम ने पांच पशुओं को जिले की चिलकहर ब्लॉक स्थित बछईपुर दूसरी गौशालाओं में स्थानांतरित किया है। इस दौरान मौके पर काफी गहमागहमी रही। बता दें कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.गौतम सिंह ने बीते 28 अक्टूबर को पत्र जारी कर अस्थायी गोआश्रय स्थल बघऊंच से गोवंश स्थानान्तरण का निर्देश दिया था। अपने पत्र में उन्होंने अस्थायी गोआश्रय स्थल बघऊंच में संरक्षित गोवंश में से 200 गोवंश वृहद गोआश्रय स्थल हसनपुर उर्फ बछईपुर विकास खण्ड चिलकहर एवं 100 गोवंश वृहद गोआश्रय स्थल केन्द्र, जिगिरसड़, विकास खण्ड, मनियर में स्थानान्तरित किये जाने के लिए एक नवंबर की तिथि निर्धारित की थी। इसके लिए सीवीओ ने पुलिस अधीक्षक से फोर्स और जिलाधिकारी से प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भेजने का आग्रह किया था। ताकि गोवंश स्थान्तरण कार्य प्रारम्भ होने से समाप्त होने तक आवश्यकतानुसार लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति नियंत्रण में रहे। पहले दिन गोवंश मवेशियों के स्थानांतरण की कार्रवाई के दौरान मुख्य रुप से सीवीओ डॉ.गौतम सिंह, खंड विकास अधिकारी बेलहरी पन्ना लाल यादव,पशुचिकित्सा अधिकारी बेलहरी डॉ.अग्रेश यादव, खंड विकास अधिकारी चिलकहर और हल्दी थानाध्यक्ष सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed