फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transfer of 403 policemen stuck for three years

Ballia News: तीन वर्षों से जमे 403 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

Mon, 22 Jul 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 403 policemen stuck for three years
बलिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने एक ही थाने पर तीन वर्षों से तैनात व गैर जिले से पुलिस लाइन में आमद पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। करीब 403 हेड कांस्टेबल, मुख्य आरक्षी, आरक्षी का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
विज्ञापन


बैरिया थाने पर तैनात राजेश राम सोनकर को थाना उभांव, रविशंकर आजाद सीसीटीएनएस बैरिया से सीसीएनएस फेफना, नागेंद्र कुमार, गणेश गोंड, संदीप कुमार, सत्य सागर, अरुण सरोज, अनुज प्रताप सिंह, आकाश सिंह, अजीत गुप्ता, आशीष यादव, अनुज विश्कर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, आशुतोष कुमार, मनीष शुक्ला, कुलदीप साहू, संध्या वर्मा, विवेक सिंह को बैरिया से अलग-अलग थाने पर स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन

वहीं, नरही, कोतवाली, फेफना, दुबहड़, उभांव, रेवती, नगरा, रसड़ा सहित सभी थानों पर तैनात आठ से दस जवानों को दूसरे थाने पर ट्रांसफर्र किया है। एसपी देवरंज वर्मा ने सभी जवानों को तत्काल चार्ज लेने का निर्देश दिए हैं। अभी सीमावर्ती थानों पर कई जवान वर्षों से एक ही बीट में जमे हुए हैं। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के जवानों की संख्या अधिक है। यह शराब, पशु सहित अन्य पदार्थों की तस्करी से जुड़ाव के कारण तस्करी पर नकेल नहीं लग पा रही है। इस तरह के कई जवान अभी रडार पर रहे हैं, एसपी के अनुसार जल्द ही इनका भी स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed