फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transactions worth 400 crore took place as banks opened on a Sunday for the first time; customers flocked in.

Ballia News: पहली बार रविवार को बैंक खुला तो 400 करोड़ का हुआ लेन-देन, उमड़े ग्राहक

Mon, 28 Sep 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Transactions worth 400 crore took place as banks opened on a Sunday for the first time; customers flocked in.
बलिया। पहली बार रविवार को अवकाश होने के बावजूद खुले बैंकों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10 बजे से ही खाता धारक जमा-निकासी, केवाईसी अपडेट और लोन संबंधी कार्यों के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान करीब 400 करोड़ से अधिक की लेन-देन हुआ।
विज्ञापन

एलडीएम सुशील कुमार ने बताया कि नार्मल बैंक दिनों में 250 से 300 करोड़ का लेन-देन होता है लेकिन रविवार का दिन होने के कारण बैंकों में भीड़ रही। कुछ जगहों पर सर्वर की दिक्कत आई लेकिन ग्राहकों का कार्य निपटाया गया।
विज्ञापन

दुबहर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक की दुबहर शाखा रविवार के अवकाश के बावजूद विशेष रूप से खोली गई। उपभोक्ताओं का कहना था कि यदि रविवार को आपातकालीन लेन-देन और अन्य जरूरी काम पूरे नहीं हो पाते, तो उन्हें अगले तीन दिनों तक गंभीर आर्थिक संकट से जूझना पड़ता। इस दौरान बीच-बीच में सर्वर डाउन होने और तकनीकी बाधाओं के कारण ग्राहकों को अपनी बारी के लिए घंटों तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए आम जनता की सुविधा के लिए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया। सामान्य दिनों की तुलना में रविवार को बैंक में काफी अधिक भीड़ रही। उधर, बेल्थरारोड नगर समेत आसपास के क्षेत्र के बैंक रविवार को निर्धारित समय पर खुले और सामान्य रूप से बैंकिंग कार्य संचालित हुए। ग्राहक विनोद कुमार पप्पू ने बताया कि बैंक में रोज की तरह बैंकिंग कार्य हुए। किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। हालांकि, सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या कम रही। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बेल्थरारोड शाखा के प्रबंधक कुणाल सिन्हा ने बताया कि बैंक में रोज की तरह कामकाज हुआ।

-------
एटीएम में रहेगी नकदी, बीसी सखी भी करेंगी निकासी
बैंक कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए उपभोक्ताओं के लिए एटीएम का संचालन होगा। इसके लिए चेस्ट में रकम पूरी भरने की तैयारी है। अग्रणी बैंक प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों के 260 से अधिक एटीएम शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं। ऐसे में एटीएम में धनराशि रहेगी। बताया कि 400 बीसी सखी केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निकासी की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed