{"_id":"8843da3c443388beb01ee3f8719c85d3","slug":"train-laptops-mobile-lifter-gave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लैपटॉप, मोबाइल चुराने वाला पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में लैपटॉप, मोबाइल चुराने वाला पकड़ा गया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल रेलवे स्टेशन पर रेलमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की सुबह चलाए गए अभियान में ट्रेनों से मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट चुराने के एक आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास से मिले लैपटॉप, मोबाइल उसने मऊ रेलवे स्टेशन से चुराया था। इसकी जानकारी मऊ जिले की जीआरपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी को पहले से दर्ज संबंधित मुकदमों में चालान कर दिया।
जीआरपी थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि वह अपने टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर एक युवक चोरी का मोबाइल और लैपटॉप बेचने के फिराक में बैठा है। युवक के पास जब पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि वह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डूमरी गांव का रहने वाला छन्नू पासवान है। उसके पास से लेनेवो का लैपटॉप, सैमसंग ग्लैक्सी ग्रैड मोबाइल, एडवान कंपनी के टेबलेट के साथ एक नोकिया तथा एक सैमसंग का छोटा मोबाइल बरामद हुआ।
उसने बताया कि लैपटॉप तथा मोबाइल उसने मऊ रेलवे स्टेशन पर 30 सितंबर को एक आदमी के बैग से चुराया था। जबकि अन्य मोबाइल उसने उत्सर्ग एक्सप्रेस से रसड़ा में चोरी किया था। आरोपी युवक का मऊ तथा बलिया जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमों में चालान कर दिया गया।