{"_id":"6a57d526c41e3b7fa1006874","slug":"train-halted-at-railway-crossing-due-to-a-dispute-between-a-husband-and-wife-ballia-news-c-190-1-ana1001-168850-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रेलवे क्रॉसिंग पर पति पत्नी के झगड़े की वजह से रुकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रेलवे क्रॉसिंग पर पति पत्नी के झगड़े की वजह से रुकी ट्रेन
विज्ञापन
बलिया। शहर के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर पति-पत्नी के झगड़ने के कारण छपरा की तरफ जा रही ट्रेन को रोकना पड़ा। जब पति इशारा करता है तब ट्रेन चलती है।
इसका 53 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पति-पत्नी कहां के हैं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वायरल वीडियो में दिख रहा कि काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग बंद है, प्लेटफॉर्म संख्या तीन से छपरा की तरफ एक्सप्रेस ट्रेन जा रही है। उसी बीच रेलवे लाइन के बीच पति-पत्नी किसी बात को लेकर विवाद कर रहे हैं। क्रॉसिंग पर खड़े लोगों द्वारा चिल्लाने पर पति ने पत्नी को खड़ी ट्रेन की तरफ इशारा किया तो वह एक तरफ हटी। जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इस दौरान गेट मैन दौड़कर पहुंचा।
इस बाबत स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि इस तरह का कोई मामले की जानकारी नहीं है। आउटर पर ट्रेन धीमी गति से निकलती है। ट्रेन रुकने की जानकारी चालक या गेट मैन की ओर से नहीं दी गई है। संवाद