फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic was disrupted for two hours due to the failure of the railway crossing gate

रेलवे क्रासिंग का फाटक खराब होने से दो घंटे आवागमन रहा बाधित

Mon, 07 Jun 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic was disrupted for two hours due to the failure of the railway crossing gate
चित्तू पांडेय चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक सोमवार की दोपहर में अचानक खराब होने से लगभग दो घंटे रेलवे फाटक बंद रहा जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। उधर, स्टेशन पर दो ट्रेनों को कुछ देर के लिए रुकना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित क्रासिंग पर लगा रेलवे फाटक अचानक खराब हो जाने से लगभग दो घंटे आवागमन बाधित रहा। बताया जा रहा है कि दोपहर में 13.55 बजे रेलवे फाटक में खराबी आ गई जिसको बनाने का काम शुरु हुआ। कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मरम्मत किया और 16.50 बजे क्रासिंग का फाटक दुरुस्त हुआ। फाटक में खराबी के कारण एक मालगाड़ी व 02322 हावड़ा मेल कोविड 19 स्पेशल ट्रेन जो छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से चल कर हावड़ा तक जाती है, कुछ देर के लिए स्टेशन पर रुकी रही। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनों को स्लाइडर क्रॉसिंग लगाकर चलाई गई। जिससे प्लेटफार्म और आवागमन में कोई रुकावट नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed