{"_id":"63cd37cdb1d4aa39955451d3","slug":"traffic-police-constable-bike-stolen-in-ballia-who-was-challaning-bolero-thief-ran-away-leaving-bike-2023-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: बोलेरो का चालान काट रहे ट्रैफिक पुलिस जवान की बाइक चोरी, हरकत में आया महकमा तो चोर बाइक छोड़ कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: बोलेरो का चालान काट रहे ट्रैफिक पुलिस जवान की बाइक चोरी, हरकत में आया महकमा तो चोर बाइक छोड़ कर भागा
Sun, 22 Jan 2023 06:49 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:49 PM IST
सार
यूपी के बलिया में चोरों ने यातायात पुलिस जवान की बाइक चुरा ली। महकमा हरकत में आया तो बाइक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। बाइक चोरी की बाबत जिम्मेदारी अधिकारी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बलिया रेलवे स्टेशन के समीप वैशाली रोड से यातायात पुलिस जवान की बाइक चोरी हो गई। खबर लगते ही विभाग में खलबली मच गई। कोतवाल सहित अन्य चौकी प्रभारी बाइक की तलाश में जुट गए। देर रात पकड़ी थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। बाइक चोरी की बाबत जिम्मेदारी अधिकारी बोलने से बचते रहे। मामले को दबाने के लिए तरह-तरह की कहानियां गढ़ते रहे।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के वैशाली रोड में शनिवार को दोपहर बाद यातायात पुलिस का जवान बाइक खड़ी कर बोलेरो का चालान काट रहा था। वापस लौटा तो अपनी बाइक लापता देख होश उड़ गए। उच्चाधिकरियों को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाल राजीव सिंह टीम के साथ गुपचुप तरीके से बाइक की खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर सर्विलांस टीम की मदद से बाइक की लोकेशन मिली। लावारिस हालत में बाइक बरामद की गई। चोरों ने पुलिस की बाइक होने की खबर लगने पर पकड़ी थाना के चकरा गांव में लावारिस हालत में छोड़ दिया था।
विज्ञापन