फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders protested against online marketing and demonstrated

Ballia News: घर से नकदी और आभूषण चोरी

Tue, 10 Oct 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against online marketing and demonstrated
सदर कोतवाली के न्यू बहेरी में चोरों ने मंसूर शेख के घर का ताला तोड़ लाखों रुपये के कीमती सामान, आभूषण व नकदी चुरा लिए। सुबह घर की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना से मोहल्लावासियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के मासूमपुर गांव निवासी मंसूर शेख न्यू बहेरी में घर बनाकर छोटे बेटा दिलशाद, बहू सलेहा खातून के साथ रहते हैं। दिलशाद दुबई में नौकरी करते हैं। घर पर बहू सलेहा खातून व सास रहती हैं। घटना के दिन सास उमरगंज स्थित एक रिश्तेदारी में और ससुर गांव गए हुए थे। रात में बिजली कटौती के कारण इनवर्टर डाउन होने पर बच्चे गर्मी में रोने लगे। सलेहा मकान में ताला लगाकर बेटों को लेकर बगल स्थित मायके में चली गई। सुबह घर पहुंची तो मेन गेट व कमरे का ताला टूटा था। चोरों ने ताला तोड़ कमरे की आलमारी व पलंग में रखे बैग, ट्राली बैग से लाखों के चांदी, स्वर्ण आभूषण, दुबई से लाए गए कपड़े व कीमती सामान चुरा लिए थे। खाली बैग कमरे में बिखरा पड़ा था। कमरे की हालत देख सलेहा रोने बिलखने लगी, बेटी के रोने की आवाज सुन मायके के परिजन आ गए। उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मंसूर शेख ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दे कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed