फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders demonstrated in the Collectorate, submitted memorandum

Ballia News: व्यापारियों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 01 Feb 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated in the Collectorate, submitted memorandum
बलिया। फूड विभाग के अधिकारी द्वारा व्यापारी उत्पीड़न एवं आवास पर बुलाकर पिटाई करने की घटना के विरोध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार कलेक्ट्रेट परिसर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते संजीव कुमार डंपू ने कहा कि फूड विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न एवं शोषण कर रहा है। इस विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार से लिप्त हैं। जिले भर से लूट खसोट की शिकायत मिलती रहती है इसके बाद भी इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। चेताया कि व्यापारी उत्पीड़न और पिटाई के मामले संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती हैं, तो व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। व्यापारी नेता रजनीकांत सिंह ने कहा कि फूड विभाग के अधिकारी गुंडागर्दी पर उतर गए हैं और अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जिलाधिकारी को भी भ्रम में रखने का काम किए हैं। उन्होंने मांग किया है कि फूड विभाग द्वारा किसी भी दुकान पर सैंपलिंग करने के लिए विभाग के अभिहित अधिकारी को किसी प्रतिष्ठान पर जाने का अधिकार नहीं हैं। दीपा ट्रेडिंग कंपनी के फैक्ट्री पर अभिहित अधिकारी किस कारण से गए थे, इसकी जांच कराई जाए। फूड विभाग में कार्यरत कर्मचारी के मोबाइल से व्यापारियों को आवास पर किस आशय से बुलाया गया है इसकी जांच किया जाए। अधिकारी के आवास पर पहले से उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति किस कारण बैठे थे इसकी जांच किया जाए।फूड विभाग द्वारा समय-समय पर व्यापारियों के उत्पीड़न एवं शोषण की घटनाएं मिलती रहती हैं।कृपया लाइसेंस रिनिवल को ऑनलाइन प्रमाण पत्र देने सहित अन्य मांगे शामिल है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, प्रदीप वर्मा, अशोक रौनियर, मंजय सिंह, संजय बबलू बिट्टू पटेल, अशोक गुप्ता, रोहित राजू,निर्मल साहू, राजकुमार, संजय जायसवाल, राजेश गुप्ता, सरदार श्रवण सिंह, ने विचार व्यक्त किया, संचालन नगर महामंत्री हरिनारायण गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed