फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders closed shops in protest against the case registered against traders

Ballia News: व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में व्यापारियों ने बंद की दुकानें

Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Traders closed shops in protest against the case registered against traders
बलिया। व्यापारियों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में संयुक्त व्यापार मंडल के आह्वान पर गुदरी बाजार के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान बंद कर धरना दिया। व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। जिस पर एडीएम ने तीन दिन के अंदर मामले के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की ओर से एक सेंवई व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा की कार्रवाई की गई थी। व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी ने अपने आवास पर बुलाकर मारपीट भी किए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी द्वारा व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव कुमार डंपू ने कहा कि आज इस लड़ाई में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर अपनी ताकत का एहसास करा दिया। कहा कि जिला प्रशासन को व्यापारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमा को वापस लेना ही पड़ेगा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रजनीकांत सिंह ने कहा कि फूड अधिकारी भ्रष्टाचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में भ्रष्टाचारियों को जेल जाना तय है। जिलाध्यक्ष मंजय सिंह ने कहा कि व्यापारी अगर एक हो जाए तो किसी को झुका सकते हैं।
धरना सभा में अभिजीत सिंह अंकुर, रोहित गुप्ता, अनिल सिंह, निर्मला साहू रहे। धरना सभा का संचालन नगर महामंत्री हरिनारायण गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed