फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders came out in protest against the limit of storage of pulses

दाल-दलहन भंडारण की सीमा के विरोध में उतरे व्यापारी

Fri, 16 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Traders came out in protest against the limit of storage of pulses
बलिया। गल्ला व्यापार मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि एक साल से अधिक समय से कोविड-19 वायरस के कारण सभी व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है। व्यापारी आर्थिक रूप से परेशान हैं। इस बीच सरकार द्वारा दाल-दलहन की भंडारण की सीमा लागू कर दी गई है। इसके लागू होने से पुन: इंस्पेक्टर राज कायम हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भंडारण सीमा की आड़ में अधिकारी व्यापारियों को भय दिखाकर आर्थिक शोषण शुरू कर देंगे। मांग की कि दलहन का व्यापार न्यूनतम समर्थन मूल्य के आसपास ही चल रहा है। एक तरफ सरकार किसानों को दलहनों का उच्चतम मूल्य दिलवाना चाहती है ओर उनकी आय दोगुना करना चाहती है। दूसरी तरफ दलहनों का बाजार भाव घटाने का हर संभव सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। सरकार का निर्णय स्तब्ध और बेचैन करने वाला है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की कि दाल-दलहन भंडारण सीमा को तत्काल वापस लिया जाना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, रामजी गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, उमेशचंद्र गुप्ता, राजेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, भगवान, राजकुमार केशरी, वैभव गुप्ता, जगदीश प्रसाद, शिवगोपाल गुप्ता, बालेश्वर प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed