फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tractor overturned while trying to save a bike chaos ensued on the spot, driver died due to being crushed

Ballia News: बाइक को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, मौके पर मची अफरा-तफरी, दबने से चालक की मौत

Wed, 28 May 2025 11:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 28 May 2025 11:14 PM IST
सार

बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर पलट गया और चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बीस फीट गहरी खाई में चला गया और हादसा हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद मृतक का शव बाहर निकाला गया। 
 

विज्ञापन
Tractor overturned while trying to save a bike chaos ensued on the spot, driver died due to being crushed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालगंज दियारा क्षेत्र से मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली बीएसटी बंधे से उतरते समय मोटरसाइकिल चालक को बचाने में असंतुलित होकर 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। इससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सलय भेज दिया।

विज्ञापन


बुधवार को दलन छपरा मौजे के दियारे क्षेत्र से मिट्टी ढो रहा ट्रैक्टर चालक दोकटी निवासी राधेश्याम यादव (26) मिट्टी गिराकर दोबारा लोड करने के लिए वापस खेत में जा रहा था। बीएसटी बंधे से उतरते समय दलन छपरा गांव के सामने एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट कर 20 फीट नीचे खेत में चला गया।
विज्ञापन


चालक राधेश्याम यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाया। उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। खबर मिलते ही परिजन भी सोनबरसा पहुंच गए। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। राधेश्याम की मौत से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed