फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tractor driver held hostage for six hours

संसोधित ----------- गंदगी फैलाने का आरोप लगाकर ट्रैक्टर चालक को बनाया बंदी

Mon, 22 Mar 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver held hostage for six hours
बेल्थरारोड। नगर पंचायत का कूड़ा लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को हल्दीरामपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छह घंटे बाद उसे मुक्त कराया। ईओ ने थाना प्रभारी उभावं को पत्र लिखकर सरकारी कार्य में बाधा की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर पंचायत के सफाई नायक मनोज कुमार ने सात लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत का कूड़ा निस्तारण केंद्र हल्दी रामपुर गांव में है। प्रतिदिन नगर से कूड़ा लेकर वाहन वहां जाते हैं। गांव के लोग कई दिनों से चालकों को गांव से वाहन ले जाने पर मना कर रहे थे, लेकिन कोई और रास्ता नहीं होने के कारण वह प्रतिदिन इसी मार्ग से जा रहे थे। सोमवार को एक ट्रैक्टर चालक को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत के ईओ और सफाई नायक ने थाने में शिकायत की तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर ट्रैक्टर चालक को मुक्त कराया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed