फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tracks, drains emptied, bulldozers run

पटरियां, नालियां कराईं खाली, चला बुल्डोजर

Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tracks, drains emptied, bulldozers run
नगर के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पुलिस पिकेट को तोड़ता बुलडोजर। - फोटो : BALLIA
नगरा/नवानगर। शासन के निर्देश पर सोमवार को भी जनपद में कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची रही। कई स्थानों पर कर्मचारियों के साथ व्यापारियों की तूत मैंमैं भी हुई।नगर पंचायत नगरा में सोमवार को सड़क पटरी व नाली पर किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर हटवाया गया। तहसीलदार रसड़ा, क्षेत्राधिकारी रसड़ा, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव और थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में हनुमान चौक, दुर्गा चौक, बेल्थरा रोड मार्ग के दोनों तरफ, सिकंदरपुर रोड पर लगाए गए करकट तथा नाली पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी से हटवाया गया। बहुतेरे लोग खुद भी अपना अतिक्रमण हटा लिए। दोपहर दो बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य आरम्भ हुआ। बुलडोजर से सड़क पटरी किनारे से चबूतरा और नाली के ऊपर के अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान कस्बा में अफरा तफरी जैसी स्थिति रही। नगर पंचायत सिकंदरपुर में सोमवार दोपहर उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रशांत कुमार नायक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, इस दौरान नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से तुड़वाया गया। बेल्थरा मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक से लेकर स्थानीय बस स्टैंड चौराहे तक दुकानदारों व मकान मालिकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटवाया। दुकान व मकान के आगे लगाए गए टीन शेड को पांच दिन के अंदर हटाने का उपजिलाधिकारी ने सभी को आदेश दिया। अंत में बैंक के सामने लगाई गई सवारी वाहनों को हटवाया।इस दौरान थानाध्यक्ष सिकंदरपुर पंकज कुमार सिंह, इओ सिकन्दरपुर अरुण कुमार यादव, एसआई अखिलेश कुमार सिंह, दीवान चौकी सिकन्दरपुर रईस अहमद, कांस्टेबल सुनील शाह,महिला कांस्टेबल ममता पाल,कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लगाया गया लाल निशान
चितबड़ागांव। चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत की सीमा अंतर्गत सड़क के मध्य से दोनों तरफ 50-50 फीट पर जगह चिन्हित किया गया। इसमें अधिकांश मकान 50 फीट के अंदर होने से मकान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार शाम को अभियान चलाने की घोषणा के बाद सुबह से ही सड़क के किनारे अतिक्रमण किए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वह अपना-अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए। शाम को पीडब्ल्यूडी के कई अखिलेश कुमार नगर पंचायत इयो अनिल कुमार एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नगर पंचायत के सीमा अंतर्गत मुख्य सड़क के मध्य से 50 फीट की दूरी पर जगह चिन्हित कर दिया गया। इसमें अधिकांश लोगों की मकान दो फीट से लेकर चार फीट पीडब्ल्यूडी सीमा अंतर्गत आ रहे हैं। इसलिए उनमें हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed