{"_id":"4323b3b73ab3d1298b11b9382af9b2db","slug":"took-oath-of-allegiance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठा की ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठा की ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने झण्डारोहण कर
विज्ञापन
संविधान के प्रति श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ भारत की प्रभुता एवं अखण्डता
को अक्षुण्य रखने की शपथ दिलायी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी में सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम व मिठाई देकर सम्मानित किया। मॉडल तहसील में एसडीएम रामानुज सिंह झंडारोहण किया। जबकि जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने झंडारोहण किया।
नगर पालिका परिसर में नपा अध्यक्ष साधना गुप्ता ने झंडारोहण किया। इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, ईओ संतोष कुमार सिंह, सभासद एवं नपा कर्मी मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर काबीना मंत्री के प्रतिनिधि रंजीत चौधरी ने झंडारोहण किया।
इस मौके पर चंद्रशेखर उपाध्याय, नंदगोपाल गुप्ता, संतोष शुक्ला, नंदकिशोर शर्मा, सुभाष, अजीत यादव, हरेंद्र गोंड आदि मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पाण्डेय ने अपने संस्मरण सुनाए। उधर, विकास भवन पर सीडीओ के.बालाजी ने तिरंगा फहराया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष डा. गोविंद सिंह ने झंडारोहण किया।