{"_id":"699743ba993270337e057b77","slug":"toll-toll-to-be-built-at-niroha-nagar-on-greenfield-expressway-making-it-easier-to-travel-to-delhi-ballia-news-c-190-1-bal1002-158155-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर निरोहा नगर में बनेगा टोल, दिल्ली जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर निरोहा नगर में बनेगा टोल, दिल्ली जाना होगा आसान
विज्ञापन
शहर में बन रहा टोल प्लाजा। संवाद
- फोटो : संवाद
बलिया। गाजीपुर से मांझीघाट तक निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर जून से वाहनों के रफ्तार भरने की उम्मीद है। एनएचआई का दावा है कि लगभग 84 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 134 किलोमीटर लंबे 4-लेन एक्सप्रेसवे पर दो टोल प्लाजा प्रस्तावित हैं। इसमें एक बलिया व एक गाजीपुर में तैयार हो रहा है। बलिया टोल शहर के निहोरा नगर के सामने बनाया जा रहा है। इस पर रफ्तार भरने वाले वाहनों को टोल भी देना पड़ेगा।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रास्ते जिले से लखनऊ, दिल्ली की राह आसान हो जाएगी। जिले में तीन जगह उतरने व चढ़ने की की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पर 100 किमी रफ्तार से दौड़ेंगे के वाहन। लगभग 5300 करोड़ की लागत से बन रही यह परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बिहार से सीधा जोड़ेगी। इससे बलिया शहर व भरौली गोलंबर को जाम से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर एटीएमएस (आटोमैटिकट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की व्यवस्था की गई है, इससे स्पीड की निगरानी की जाएगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से 14 प्रमुख मार्ग जुड़ जाएंगे। इनमें मांझीघाट-बलिया-गाजीपुर ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे-31 के निर्माण से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन, लखनऊ-हैदरिया पूर्वाचल एक्सप्रेसवे, गाजीपुर-कासिमाबाद, युसूफपुर-कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद-नसीरपुर, गाजीपुर-बलिया नेशनल हाईवे-31(पूर्व निर्मित), मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव, कोटवा नारायणपुर-लट्ठूडीह मार्ग और बलिया के बेयासी बलिया मार्ग, हल्दी मार्ग, बलिया-हाजीपुर मार्ग, मांझी-डुमरी-ताजपुर मार्ग आदि शामिल हैं।
मांझीघाट-गाजीपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे हाईवे-31 पर दो जगह टोल की व्यवस्था की जा रही है। इसका कार्य अंतिम चरण में है। प्रयास है कि जून तक इस कार्य का पूरा कर लिया जाए, जिससे आम जनता को सुविधा मिलने लगेगी।-पीयूष अग्रवाल, पीडी, एनएचआई।