फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Told the children how to avoid Aag

बच्चों को बताया अाग से बचने का तरीका

Wed, 21 Jan 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 21 Jan 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Told the children how to avoid Aag
सहरसपाली स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में फायर एंड एवेकुएशन ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को अगिभनशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग से बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनभर फायर कर्मियों की टीम ने आग से बचाव के लिए  बच्चों के  समक्ष लगभग एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


जिसके तहत फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने विद्यालय परिसर में खेल मैदान पर काल्पनिक आग लगाकर उससे बचाव का प्रदर्शन किया।

माकड्रिल के तहत एक  कर्मचारी घंटा बजाकर स्कूल में आग की घटना से आगाह करता है। आग की सूचना पर छात्रों में अफरा-तफरी मच जाती है। वह हड़बड़ाते हुए अपनी-अपनी कक्षाओं से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रथम तल पर आग में फं से दो बच्चों को सीढ़ी और रस्सी के सहारे फायर कर्मी नीचे उतारते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है।

मुख्य फायर अधिकारी ने बताया कि फायर एडवाइजर फ ायर प्रोजेक्ट सेल निदेशालय सिविल डिफेंस नई दिल्ली के निर्देश पर यह माकड्रिल राष्ट्रीय स्तर पर कराई जा रही है।

बताया कि अगर कभी भी विद्यालय में इस तरह की घटना होती है तो उससे बचने के लिए लोगों को इस प्रकार उपाय करने चाहिए। कहा कि दुर्घटना के समय धैर्य बेहद जरूरी है।


 लिहाजा घबराना नहीं चाहिए। कार्यक्रम में प्रभारी अगिभनशमन अधिकारी रामनाथ सिंह, लीडिंग फायरमैन धर्मेश राय, कन्हैया यादव, अब्दुल लैस सिद्दकी, कमता प्रसाद, कुलदीप पांडेय, शिक्षक सीमा पांडेय, मोनिका पांडेय, रीता मेहता, अर्चना सिंह, पूनम राय, प्रशांत तिवारी समेत कई लोगों की मौजूदगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed