{"_id":"0faef587a29f64073ef2e77a5d1af803","slug":"told-the-children-how-to-avoid-aag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बताया अाग से बचने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बताया अाग से बचने का तरीका
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 21 Jan 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
सहरसपाली स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में फायर एंड एवेकुएशन ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को अगिभनशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग से बचाव के टिप्स दिए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनभर फायर कर्मियों की टीम ने आग से बचाव के लिए बच्चों के समक्ष लगभग एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जिसके तहत फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने विद्यालय परिसर में खेल मैदान पर काल्पनिक आग लगाकर उससे बचाव का प्रदर्शन किया।
माकड्रिल के तहत एक कर्मचारी घंटा बजाकर स्कूल में आग की घटना से आगाह करता है। आग की सूचना पर छात्रों में अफरा-तफरी मच जाती है। वह हड़बड़ाते हुए अपनी-अपनी कक्षाओं से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
प्रथम तल पर आग में फं से दो बच्चों को सीढ़ी और रस्सी के सहारे फायर कर्मी नीचे उतारते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है।
मुख्य फायर अधिकारी ने बताया कि फायर एडवाइजर फ ायर प्रोजेक्ट सेल निदेशालय सिविल डिफेंस नई दिल्ली के निर्देश पर यह माकड्रिल राष्ट्रीय स्तर पर कराई जा रही है।
बताया कि अगर कभी भी विद्यालय में इस तरह की घटना होती है तो उससे बचने के लिए लोगों को इस प्रकार उपाय करने चाहिए। कहा कि दुर्घटना के समय धैर्य बेहद जरूरी है।
लिहाजा घबराना नहीं चाहिए। कार्यक्रम में प्रभारी अगिभनशमन अधिकारी रामनाथ सिंह, लीडिंग फायरमैन धर्मेश राय, कन्हैया यादव, अब्दुल लैस सिद्दकी, कमता प्रसाद, कुलदीप पांडेय, शिक्षक सीमा पांडेय, मोनिका पांडेय, रीता मेहता, अर्चना सिंह, पूनम राय, प्रशांत तिवारी समेत कई लोगों की मौजूदगी रही।