फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Toilet built on public road, pipeline damaged

Ballia News: सार्वजनिक मार्ग में बनवाया शौचालय, पाइप लाइन क्षतिग्रस्त की

Sat, 01 Mar 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Toilet built on public road, pipeline damaged
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने नगर के वार्ड नंबर एक में सार्वजनिक मार्ग में गड्ढा खोद कर व्यक्तिगत शौचालय के लिए टंकी बनवाने और सार्वजनिक पेयजल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय लिपिक शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वार्ड नंबर एक स्थित पुराने स्टेट बैंक गली में दुकानों के सामने सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदकर व्यक्तिगत शौचालय की टंकी बनवाई जा रही है। इससे नगर पंचायत की ओर से बिछाई गई भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर पाट दी गई है। उभांव एसएचओ आरपी सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पाइप टूटने से मोहल्ले की पेयजल आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed