{"_id":"6491eea28d8955a2db02571b","slug":"today-the-chief-minister-will-gift-two-buses-to-the-residents-of-dwawa-ballia-news-c-20-1-260344-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: आज बलिया दौरे पर CM Yogi, द्वाबा वासियों को देंगे दो बसों की सौगात, ये रहेगा पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: आज बलिया दौरे पर CM Yogi, द्वाबा वासियों को देंगे दो बसों की सौगात, ये रहेगा पूरा शेड्यूल
Wed, 21 Jun 2023 08:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 08:12 AM IST
सार
21 जून को जयप्रकाश नगर में सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औपचारिक उद्घाटन करने के अलावा जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर व प्रभावती देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया में द्वाबा वासियों को बुधवार को दो नई रोडवेज बसों की सौगात मिलने वाली हैं। एक जयप्रकाश नगर को सीधे लखनऊ और कानपुर से जोड़गी। दूसरी लोकनायक की जन्मभूमि को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से कनेक्ट करेगी। दोनों बसों को 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभाग बसों के संचालन को मूर्त रूप देने जुटा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Chandauli: डीजे पर नाचने से मना करने पर पत्नी को जड़ा थप्पड़, कुछ देर बाद कमरे में इस हालत में मिली
विज्ञापन
21 जून को जयप्रकाश नगर में सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औपचारिक उद्घाटन करने के अलावा जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर व प्रभावती देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश जी के दरवाजे पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेगे। लेकिन इन कार्यक्रमों से पूर्व वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव को लखनऊ-कानुपुर और वाराणसी से जोड़ने के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके तहत दो बसों को मुख्यमंत्री मौके पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर से लखनऊ और वाराणसी के दो बसें संचालित की जानी है, जिसे मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। - राकेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ फोरमैन, बलिया डिपो
