फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   today election in TD college

कुंवर सिंह और टीडी कालेज में चुनाव आज

Mon, 08 Dec 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 08 Dec 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
today election in TD college
नगर के टीडी कालेज और कुंवर सिंह पीजी कालेज में छात्रसंघ के
विज्ञापन
लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसके लिए दोनों कालेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सोमवार को दोनों कालेजों के कर्मचारी जरूरी तैयारियों में व्यस्त रहे। जरूरत के हिसाब से जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शंातिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। चुनाव के बाद शाम को मतगणना की जाएगी और परिणामों की घोषणा होगी।

 श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज और कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नौ दिसंबर को होना है। टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 33, जबकि कुंवर सिंह महाविद्यालय में 13 प्रत्याशी मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं।

कुंवर सिंह पीजी कालेज में छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार यादव, नीतू वर्मा, बलवंत सिंह, रविकुमार सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार प्रजापति और गौतम कुमार ने, जबकि महामंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार ओझा,

 ओम प्रकाश यादव तथा अमित कुमार ने नामांकन किया है। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार, चंदन कुमार नाम के दो प्रत्याशी,

चंदन कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, विजयानंद सिंह, सुनील कुमार कुशवाहा तथा उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार यादव, दीपक सिंह, नीतेश कुमार, रवि प्रकाश सिंह, रिजवान

आलम और महामंत्री पद के लिए ओमकार सिंह, कुलदीप कुमार यादव, धनजीत कुमार सिंह, नीरज दुबे, शौकत अली, सुनील कुमार पटवा मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed