फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   To get rid of the jam, 20 intersections will be wide, the goods warehouse will be 30 feet.

Ballia News: जाम से मुक्ति के लिए 20 चौराहे-तिराहे चौड़े होंगे, माल गोदाम 30 फीट होगा

Sun, 12 Jan 2025 05:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:09 AM IST
विज्ञापन
To get rid of the jam, 20 intersections will be wide, the goods warehouse will be 30 feet.
बलिया। शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए शहर के 20 चौराहों-तिराहों को चौड़ा किया जाना है। इसके प्रशासनिक स्तर पर कवादय की जा रही है। माल गोदाम तिराहा को भी योजना में शामिल किया जाएगा। इसे लगभग 30 फीट चौड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर को यातायात को सुगम बनाने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता और नपा के अधिशासी अधिकारी के साथ नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीआरओ ने पानी की टंकी चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा तथा माल गोदाम तिराहा आदि का निरीक्षण किया।
सीआरओ ने कहा कि माल गोदाम तिराहा के विद्युत पोल और बेकार पड़ी संरचना को हटाकर इसे लगभग 30 फीट चौड़ा किया जा सकता है, जिससे वाहनों को घुमाने में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मौके पर विद्युत पोल और ट्रांसफाॅर्मर को शिफ्ट करने तथा संरचना को हटाने के लिए निर्देशित भी किया। इसके उपरांत विशनीपुर चौराहा से भी विद्युत पोल हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रेलवे स्टेशन तिराहा तथा पानी की टंकी चौराहा पर भी विद्युत पोल को शिफ्ट कर सड़क को चौड़ाकर चौराहा की चौड़ाई बढ़ाने का निर्देश दिया।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed