फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Timadars created ruckus due to lack of ultrasound examination

नहीं हुई मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच, मरीजों व तीमारदारों ने मचाया हो हल्ला

Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Timadars created ruckus due to lack of ultrasound examination
बलिया। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होने पर मरीजों के नाराज तीमारदारों ने सोमवार को हंगामा किया। तीमारदारों ने हो-हल्ला करते हुए सीएमएस से शिकायत की। उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी जांच नहीं हुई और मरीजों तथा तीमारदारों को लौटना पड़ा। हंगामा करने वाले तीमारदारों में कई ऐसे थे जो लगातार तीसरे दिन मरीज का अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए तीमारदार अपने मरीजों को लेकर सोमवार की सुबह पहुंचे थे। अल्ट्रासाउंड जांच करने वाले डाक्टर दस बजे तक नहीं पहुंचे जबकि जांच के लिए मरीजों की पर्ची सुबह से ही जमा थी। जांच घर के बाहर इंतजार करते-करते मरीज और तीमारदार आक्रोशित हो गए। मरीजों के तीमारदारों ने सीएमएस से शिकायत की तो तो सीएमएस ने आश्वासन दिया कि उनकी जांच हो जाएगी। इसके बाद भी अधिकतर मरीजों की जांच नहीं हो पाई। बैरिया निवासिनी चंपा देवी ने बताया कि वह अपने नाती का अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मंगलवार को आई थी लेकिन उनकी जांच नहीं हो पाई। आरोप लगाया कि वह तीन बार जांच कराने के लिए आ चुकी है लेकिन उसके नाती का जांच नहीं हो पाई। इसी प्रकार बैरिया निवासिनी विमला देवी, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव के कारो निवासी हरिद्वार गुप्ता, सुखपुरा थाना के विशुनपुरा निवासी मुन्नी देवी व सुखपुरा के नगरी निवासी मंगल गिरि का अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। उन्हें बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा। यही नहीं अन्य कई ऐसे मरीज थे जिनकी जांच नहीं हो पाई। हालांकि सीएमएस ने आश्वासन दिया था कि सभी मरीजों की जांच हो जाएगी। इसके बाद भी मरीजों को निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच करने वाले डाक्टर अवकाश पर थे। उन्हें अस्पताल आने में थोड़ी देर हो गई। उन्होंने एक्स-रे जांच की। बुधवार से अल्ट्रासाउंड जांच सुचारु रुप से होगी। जांच के लिए किसी भी मरीज को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed