फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thyroid tests not conducted on pregnant women in women hospital in ballia

Ballia News: महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की नहीं होती थायराइड की जांच, मरीज परेशान

Sat, 29 Nov 2025 04:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Nov 2025 04:55 PM IST
सार

Ballia News: बलिया महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की थायराइड की जांच न होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं को निजी अस्पताल में जांच कराना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Thyroid tests not conducted on pregnant women in women hospital in ballia
बलिया जिला महिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवतियों को थायराइड की जांच प्राइवेट लैब से करानी पड़ रही है। महिला चिकित्सालय में थायराइड जांच की सुविधा ही नहीं है। ये हाल तब है जब यह बीमारी गर्भवती महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है और इसकी वजह से गर्भस्थ शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है। जीवन शैली में बदलाव सहित कई समस्याओं से महिलाओं को जूझना पड़ रहा है। आने वाले दो से तीन माह में मशीन आने के बाद जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


गले में पाई जाने वाली थायराइड ग्रंथि सामान्य कार्य करना बंद कर देती है तो थायराइड की समस्या होती है। जिला महिला चिकित्सालय में रोजाना 630 से अधिक गर्भवती ओपीडी में इलाज कराने आती हैं। इसमें 15 प्रतिशत को थायराइड होने का पता ही तब चलता है जब गर्भ ठहरने में लेट या गर्भावस्था के दौरान उनकी थायराइड जांच होती है। 
विज्ञापन


महिला चिकित्सालय में थायराइड जांच की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में गर्भवतियों को थायराइड की जांच प्राइवेट लैब से करानी पड़ती है। जहां पांच से आठ सौ रुपया खर्च करना पड़ता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपिका गुप्ता ने बताया कि तितली के आकार की यह ग्रंथि वोकल गार्ड के नीचे पाई जाती है और शरीर के मेटाबालिज्म को नियंत्रित करती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं मे थायराइड ज्यादा होती है। इससे मां व बच्चों को खतरा रहता है। समय के पूर्व प्रसव और गर्भ ठहरने में परेशानी होती है। ज्यादा ब्लीडिग होती है। गर्भ में पल रहे बच्चों का विकास नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक के सलाह पर नियमित जांच कराए और दवाओं को समय से खाएं। संतुलित आहार लें, जिसमें आयोडीन, सेलेनियम और जिंक शामिल हों, नियमित व्यायाम करें, जैसे योग और टहलना, और तनाव से बचें। इसके अतिरिक्त, धूम्रपान और शराब से दूर रहें और पर्याप्त नींद लें। मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन से थायराइड पर असर पड़ सकता है, इसलिए फोन को अपने पास रखकर सोने से बचें। अगर आपके परिवार में किसी को थायरॉइड की समस्या है, तो नियमित रूप से अपनी जांच जरूर कराएं।

 
क्या बोलीं डॉक्टर
थायराइड की जांच अभी महिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। ओपीडी में आने वाली महिलाओं को पास के जिला अस्पताल में भेजा जाता है। जहां जांच निशुल्क उपलब्ध है। शासन को जांच मशीन के लिए पत्र लिखा गया है। दो माह के अंदर थायराइड जांच मशीन व अन्य उपकरण मिलने की पुरी संभावना है। जिसके बाद अस्पताल में जांच मिलने लगेगी। -डॉक्टर सुमिता सिन्हा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल बलिया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed