फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three youths of the same village admitted to the police

एक गांव के तीन अभ्यर्थी पुलिस भर्ती में हुए सफल

Tue, 03 Mar 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three youths of the same village admitted to the police
बलिया। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 49568 पदों पर सिपाही भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इनमें 31 360 नागरिक पुलिस और 18208 पीएसी के पद शामिल हैं। परिणाम में जिले के 1197 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कई तो गरीब परिवार के युवा थे जिन्हें सफलता मिली और परिवार में खुशी छा गई।
विज्ञापन

सिपाही के इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अक्तूबर 2018 में शुरू हुई। इसके बाद लिखित परीक्षा जनवरी 2019 में कराई गई थी। इसके बाद जारी परिणाम के बाद विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरी करने के अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया। इसमें जिले के कुल 1197 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन

चौकिया मोड़ के अनुसार क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव के मौजा असरेपुर में पीएसी व पुलिस में एक गांव से तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें चन्द्रबली के पुत्र शैलेश कुमार, सुभाष चौहान का एकलौता बेटा रामनगीना चौहान और गुलाब का बड़ा बेटा अभिषेक चौधरी हैं। हालांकि तीनों लोग फिलहाल बाहर हैं लेकिन परिवार में खुशी का माहौल रहा। गांव के गुलाब का परिवार काफी गरीब है। गुलाब ने बताया कि मजदूरी के बल पर उन्होंने बेटे को पढ़ाने के लिए इलाहाबाद भेज दिया जहा उनका बेटा अभिषेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगा और अपने प्रथम प्रयास में सफल हो गया। जबकि चन्द्रबली व सुबाष चौहान के बेटे भी इलाहाबाद में अलग अलग किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। तीनों प्रतियोगी युवक एक गांव के होने के चलते तीनों का एक दूसरे से मिलना जुलना था। बेटे के घोषित परिणाम को लेकर तीनों प्रतिभागियों के परिवार के अंदर काफी खुशियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed