फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two died while bathing in the river two lives were lost in Saryu and Tamsa

Balliya News: नदी में स्नान के दौरान दो की मौत, सरयू और तमसा में समाई दो जिंदगियां, मृतकों के घर पर मातम

Sun, 18 May 2025 11:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 11:20 PM IST
सार

सरयू नदी में स्नान करते समय तीन युवक अचानक गहराई में जाने से डूबने लगे। नाविकों ने जब इन्हें देखा तो बचाने का प्रयास किया। डूब रहे दो लोगों को बचा लिया गया और एक डूब गया जिसकी मौत हो गई। कंधरापुर के कम्हेनपुर गांव में तमसा नदी स्नान करने पहुंचे व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Two died while bathing in the river two lives were lost in Saryu and Tamsa
डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दतहां स्पर के पास सरयू नदी में रविवार की सुबह युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के प्रयास से लगभग दो घंटे के बाद शव को नदी से निकलवाने में सफलता प्राप्त की। युवक 10वीं का छात्र था। सरयू नदी में स्नान करने के लिए रेखहां नूरपूर गांव के तीन युवक संदीप यादव (18) पुत्र राम कुमार यादव, सुगंध यादव तथा सुनील यादव सुबह दस बजे गए थे।

विज्ञापन


तीनों युवक नदी में उतरकर स्नान करने लगे। गहरे पानी की तरफ जाने पर तीनों डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पास में ही नौकाओं की मरम्मत कर रहे नाविक मुन्ना साहनी निवासी भोपालपुर ने जब किशोरों को डूबते हुए देखा तो बचाने के लिए प्रयास शुरू किया। मुन्ना ने सुगंध तथा सुनील को पानी से बाहर निकाल लिया। संदीप का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सूचित किए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर श्रवण बिंद, बद्री बिंद, सुभाष बिंद, लाल बहादुर प्रसाद आदि के प्रयास से दो घंटों की तलाश के बाद शव को खोज लिया। घटना की खबर जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ सरयू नदी के किनारे इकट्ठा हो गई। रोते बिलखते परिजन नदी के किनारे पहुंच गए। युवक के पिता तथा बड़े भाई बदहवास से हो गए। मां विमली देवी तथा बहनों का रोते-रोते बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमसा में नहा रहे व्यक्ति की डूबने से मौत

कंधरापुर थाना क्षेत्र के कम्हेनपुर गांव में शनिवार शाम तमसा नदी में नहाते समय डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के कम्हेनपुर गांव निवासी ने सोनू बताया कि उसके पिता नगीना राम (55) शनिवार की शाम लगभग छह बजे घर से 200 मीटर दूर तमसा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान अचानक वे गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। कंधरापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगीना राम एक पुत्र के पिता थे। घटना से गांव में शोक की लहर है।

कंधरापुर थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि नदी में नहाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed