फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three women dragged and beat the girl, video viral

तीन महिलाओं ने घसीटकर युवती को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 30 Aug 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three women dragged and beat the girl, video viral
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ महिलाओं द्वारा एक युवती की पिटाई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। वायरल वीडियो की जांच की गई तो वह मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर (बिजलीपुर) गांव का निकला। यह वीडियो 25 अगस्त का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में एक युवती को तीन महिलाएं घसीट-घसीट कर पीटती नजर आ रही हैं। इसके अलावा युवती से उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल नहीं देने पर युवती को पीटा जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती मनियर कस्बे के वार्ड चार की निवासी है। उसने मनियर थाने में रिया पत्नी संदीप निवासी मनियर वार्ड 10, टुनटुन निवासी मानिकपुर बिजलीपुर, पन्नू पत्नी राजू निवासी वार्ड 10 के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़ित युवती का आरोप है कि 25 अगस्त को उसे मानिकपुर गांव में टुनटुन के घर बुलाकर पीटा गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मनियर राजीव सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed