फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three vicious thieves arrested with stolen goods, one absconding

चोरी के सामान के संग तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 31 Jan 2021 04:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Three vicious thieves arrested with stolen goods, one absconding
गड़वार/चिलकहर। गड़वार पुलिस ने शनिवार की रात तीन शातिर चोरों को नकहरा हनुमान मंदिर से गिरफ्तार किया। जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया।
विज्ञापन

गड़वार थाने में रविवार को खुलासा करते हुए सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में अपना नाम व पता मिथुन वर्मा, सुधीर राजभर, चंदन वर्मा निवासी नूरपुर थाना गड़वार बताया। बताया कि क्षेत्र के नूरपुर चट्टी पर अनूप वर्मा की कंप्यूटर स्टूडियो की दुकान है, जहां से चोरों ने 25 जनवरी 2021 की रात सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा व कंप्यूटर सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की रात तीनों को नकहरा हनुमान मंदिर से गिरफ्तार किया। जबकि राहुल यादव निवासी पड़वार थाना गडवार भागने में सफल रहा। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, चौकी इंचार्ज रतसर रामअवध, हेड कांस्टेबल संदीप यादव आदि रहे।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed