फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three vehicles collided while trying to avoid a leaning bamboo pole; a five-hour traffic jam ensued on NH-31.

Ballia News: झुके बांस से बचने में भिड़े तीन वाहन, एनएच-31 पर पांच घंटे लगा जाम

Fri, 25 Sep 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided while trying to avoid a leaning bamboo pole; a five-hour traffic jam ensued on NH-31.
एनएच-31 बिलरिया गांव के समीप ट्रक से टकराई ट्रेलर। संवाद
नरहीं। भरौली- बलिया एनएच-31 पर बिलरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात झुके बांस से बचने के प्रयास में तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने से एनएच-31 पर करीब पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे भरौली की तरफ से केमिकल लदा ट्रक जा रहा था। बिलरिया गांव के पास सड़क पर झुके बांस से बचने के दौरान खाली ट्रेलर दाहिनी तरफ चला गया और ट्रक से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य खाली ट्रेलर ने टक्कर मारने वाले ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाले ट्रेलर का चालक अर्जुन यादव (28) निवासी उभांव घायल हो गया। वहीं, ट्रक और ट्रेलर की पहली टक्कर में शामिल चालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी नरहीं पहुंचाया। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहन फंसने से दोनों तरफ यातायात रुक गया। नरहीं थाना गेट और चितबड़ागांव मोड़ पर भरौली जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई। लक्ष्मणपुर में बलिया की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इससे चितबड़ागांव मोड़ से नरहीं-चांदनाला तक और लक्ष्मणपुर से सोहांव तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया


जाम से राहत दिलाने के लिए छोटे वाहनों को लक्ष्मणपुर से चौरा-दौलतपुर मार्ग होते हुए भेजा गया। कुछ वाहनों को लक्ष्मणपुर-बड़का खेत-पलियाखास-कुल्हड़िया-गंगहरा और बैरिया-थम्हनपुरा-सागरपाली मार्ग से बलिया की ओर रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बक्सर सारीमपुर निवासी जीप चालक आलम ने बताया कि वह बक्सर रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर रात करीब दो बजे चला था। लक्ष्मणपुर चौराहे से उसे कथरिया मार्ग से होकर जाना पड़ा। इस वजह से बलिया पहुंचने में करीब तीन घंटे लग गए। बिलरिया गांव निवासी रामपूजन यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी की स्थिति रही। वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटवाया, जिसके बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो

सदर कोतवाली के माल्देपुर मोड़ के पास डिवाइडर से स्कार्पियो टकरा गई। टक्कर से स्कार्पियो के अगले पहिया का गुल्ला क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार चालक सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि स्कार्पियो रात में बारिश के बीच डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, किसी ने इस बाबत शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सुबह में कुद क्रेन से लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed