फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three transgenders found HIV infected

Ballia News: तीन ट्रांसजेंडर मिले एचआईवी संक्रमित

Sun, 01 Dec 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three transgenders found HIV infected
बलिया। विश्व एड्स दिवस पर राज्य एड्स नियंत्रण सोसाईटी लखनऊ के लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तहत रविवार को अमर शहीद चेतना संस्थान ने रेलवे स्टेशन पर एड्स जागरूकता प्रदर्शनी लगाई। बांसडीह रोड में 243 लोगों की एचआईवी की निशुल्क जांच की गई। इसमें तीन ट्रांसजेंडर एचआईवी संक्रमित पाए गए। संस्था ने तीनों एचआईवी संक्रमितों को जिला चिकित्सालय स्थित एआरटी सेंटर पर जांच के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शनी व स्टाॅल का उद्घाटन परियोजना के डाॅ. नरेंद्र देव भट्ट ने किया। संस्थान ने इसके अलावा स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। स्वास्थ्य शिविर लगाया। रिबन अभियान चलाया। पंफलेट, कंडोम, दवा का वितरण किया। एचआईवी निशुल्क जांच की। इसके पूर्व संस्था ने एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर रेल्वे स्टेशन परिसर में कैंडल मार्च निकाला था। जांच व जागरूकता शिविर में विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय को एचआईवी के प्रति जागरूक किया। बांसडीह रोड में लगे शिविर में महिला, पुरुष व ट्रांसजेंडर समेत कुल 243 की जांच हुई। मौके पर ही इसकी रिपोर्ट निकली। इसमें तीन ट्रांसजेंडर एचआईवी से संक्रमित मिले। संस्थान ने तीनों संक्रमितों को बेहतर इलाज व जांच के लिए एआरटी सेंटर भेज दिया। आईसीटीसी परामर्शदाता राजीव सिंह सेंगर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को एचआईवी जांच कराना जरूरी है। यह जांच प्रसव के समय तक तीन बार कराना चाहिए। कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप विश्वकर्मा ने एचआईवी के प्रति लोगों में जागरूक करते हुए इसके चार कारणों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बिहान सीएचसी के प्रियेश, राहुल, रामजी पासवान, सरिता, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रेवती के गोपालजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली रेवती बाजार, थाना होते हुए महाविद्यालय पर आकर सभा में बदल गई। मुख्य वक्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. बद्रीराज यादव ने कहा कि एड्स फैलने का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित इंजेक्शन और संक्रमित रक्त है। संक्रमित व्यक्ति से भेदभाव नहीं करना चाहिए। रिबन क्लब नोडल अधिकारी राकेश कुमार, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. देवेंद्र यादव, काशीनाथ सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed