फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three teams were formed to uncover the theft in the temple

Ballia News: मंदिर में चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमें बनीं

Tue, 24 Jun 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three teams were formed to uncover the theft in the temple
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के पीपरसंडा बभनौली स्थित मां कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर से 21 जून की रात चोरों ने करीब दो लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए थे। सीओ सिटी श्याम त ने चोरी का पर्दाफाश करने के लिए थाने की तीन टीम गठित की है। बावजूद इसके तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मंदिर में दूसरी बार चोरी होने की वजह से लोगों में नाराजगी है। ब्लॉक संसाधन केंद्र के बगल में मां कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर के पुजारी पूजा पाठ करने के बाद अपने घर चले गए ऐ। सुबह जब मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह का ताला टूटा मिला। मां कामाख्या की मूर्ति को पहनाया गया सोने का हार, मंगटीका, नथिया, दो आंख, मंगलसूत्र, कान का आयरन बिंदी, चांदी के पायल गायब थे। पुजारी राजेश गुप्ता ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सीओ सिटी श्याम कांत ने मामले को जल्द खुलासा करने की बात कही थी। तीन सदस्यीय टीम मार्गों पर पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। संदिग्ध व्यक्तियों को उठाकर पूछताछ भी कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए थाने से ही तीन टीम गठित की गई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed