{"_id":"59d7b24e4f1c1bcd538b60b8","slug":"three-teachers-suspended-with-headmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर समेत तीन अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर समेत तीन अध्यापक निलंबित
ballia
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने शुक्रवार को एक प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया, वहीं आठ शिक्षकों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया। बीएसए ने स्पष्ट किया कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को समझें।
बीएसए ने बताया कि बैरिया शिक्षा क्षेत्र के प्रावि गंगापुर पर तैनात सहायक अध्यापक अजीत कुमार अगस्त-2016 से अनुपस्थित चल रहे थे। इसी तरह शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय कंसो के सहायक अध्यापक अजीत कुमार लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। वहीं, रसड़ा क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय दुबाई के प्रधानाध्यापक सूर्य भूषणकांत पर भवन निर्माण में धांधली का आरोप है।
इन तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। वहीं, चिलकहर शिक्षा क्षेत्र के उप्रावि कुरेजी पर तैनात शिक्षिका प्रियंका सिंह यादव 06 नवम्बर से ही अनुपस्थित चल रही है। इनको नोटिस देने के साथ ही वेतन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुरलीछपरा शिक्षा क्षेत्र के बीईओ की आख्या पर प्रावि बहुआरा के सअ विजय कुमार व शिक्षामित्र विमला तिवारी, उप्रावि बहुआरा के सहायक अध्यापक राशिद अहमद, उच्च प्राथमिक विद्यालय भुसौला के अनुदेशक सुमीत कुमार पांडेय, प्रावि भुसौला की शिक्षामित्र सरिता देवी तथा शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपराकलां पर तैनात शिक्षक मृत्युंजय सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।
बीएसए संतोष कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे और पूरी तरह शैक्षणिक माहौल बनायें। यह उनकी जिम्मेदारी में शामिल है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी।