फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   three teachers suspended for absenteeism

Ballia News: अनुपस्थिति पर तीन शिक्षक निलंबित

Mon, 19 Dec 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
three teachers suspended for absenteeism
बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले तीन शिक्षकों को निलंबित कर उन्हें विभिन्न विद्यालयों से संबद्ध कर दिया है। साथ ही मामले पर जांच बिठा दी है। तीनों शिक्षक चिलकहर और बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीएसए मनिराम सिंह ने 13 और 15 दिसंबर को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया था। बांसडीह ब्लाक के उच्च प्राथिमिक विद्यालय रेगहा में प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मी पंडित अनुपस्थित मिली थीं। पूर्व प्रधान विजय सिंह निवासी केदारपुर ने बताया था कि शिक्षिका कभी कभार विद्यालय आती हैं। विद्यालय आने के बाद सभी तिथियों का हस्ताक्षर बना दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चे भी उपस्थित नहीं थे। कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय का कोई भी कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। वहीं, इसी विद्यालय की सहायक अध्यापक सारिका सिंह भी अनुपस्थित मिली। इनके ऊपर भी वही आरोप साबित पाए गए। लक्ष्मी पंडित और सरिका सिंह को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नंबर 2 से संबद्ध किया गया है। जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रेवती को जांच अधिकारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोरापुर ब्लॉक चिलकहर विनय कुमार भी अनुपस्थित पाए गए थे। ग्राम प्रधान ने बताया था कि वह विद्यालय कभी नहीं आते हैं। उपस्थिति पंजिका पर शिक्षामित्र ब्रह्मानंद यादव इनकी उपस्थिति लगाते हैं। विद्यालय में पंजीकृत छात्र छात्रों के सापेक्ष 32 छात्र उपस्थित पाए गए। विनय कुमार को निलंबित कर कंपोजित विद्यालय चिलकहर से संबद्ध किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी नगरा को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed