फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three teachers including the headmaster suspended for disobeying the order

आदेश की अवहेलना करने पर प्रधानाध्यपक समेत तीन शिक्षक सस्पेंड

Sat, 18 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three teachers including the headmaster suspended for disobeying the order
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के विपरीत निजी भवन में सरकारी विद्यालय का संचालन करने के आरोप में बीएसए शिवनारायण सिंह ने शनिवार को एक प्रधानाध्यापक समेत दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। निलंबन की अवधि में तीनों अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय गंगापुर से संबद्ध किया गया है। साथ मामले की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी रेवती रत्नाकर पांडे को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बीएसए को खंड शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय चौबेछपरा को प्राथमिक विद्यालय गंगापुर से संबद्ध करने का आदेश बीते तीन नंवबर को बीएसए ने जारी किया था। जिसकी अवहेलना करते हुए प्राथमिक विद्यालय चौबेछपरा के प्राधानाध्यापक समसुद्दीन अंसारी और सहायक अध्यापक अरूण कुमार मिश्र, सुबाष चन्द्र ने एक निजी भवन में स्कूल का संचालन कर रहे थे, जिसका वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जॉच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी की रिर्पोट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समसुद्दीन अंसारी, सहायक अध्यापक द्वय अरुण कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र को विभाग की छवि धूमिल करने और अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चतुर्वेदी को मामले की सूचना नहीं देने का दोषी मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

--------
पूर्व में प्राथमिक विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय गंगापुर से संबद्ध कर वहीं बच्चों की पढ़ाई कराने का निर्देश संबंधित प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों को दिया गया था। बावजूद इसके प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निजी भवन में स्कूल का संचालन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बीईओ से मामले की जॉच कराई गई और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवनारायन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed