{"_id":"6aea267fa0314277d2093ccb","slug":"three-teachers-arrested-following-students-death-by-electrocution-ballia-news-c-190-1-ana1001-176452-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया पुलिस की कार्रवाई: छात्र की करंट से मौत में तीन शिक्षक गिरफ्तार, लौकी तोड़ने को स्कूल के छत पर भेजा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया पुलिस की कार्रवाई: छात्र की करंट से मौत में तीन शिक्षक गिरफ्तार, लौकी तोड़ने को स्कूल के छत पर भेजा था
Wed, 04 Nov 2026 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:25 AM IST
सार
बलिया जिले में स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई थी। मामले में स्कूल के तीन शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि लौकी तोड़ने के लिए छात्र को छत पर भेजा गया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले में गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के छात्र अरशद अहमद की हाईटेंशन तार के करंट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर, सहायक अध्यापक अनिल कुमार, शिक्षामित्र दीपचंद्र राम शामिल हैं। इनको सीजीएम शैलेश पांडेय की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
कनैला गांव में सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचे 11 वर्षीय अरशद अहमद को शिक्षक ने मध्याह्न भोजन के लिए लौकी तोड़ने के लिए विद्यालय की छत पर भेजा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की थी। मृतक के भाई सलमान की तहरीर पर पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर, सहायक अध्यापक अनिल कुमार, शिक्षामित्र दीपचंद्र राम और बिजली निगम के अवर अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव की टीम ने मंगलवार को नामजद विजय शंकर, अनिल कुमार और दीपचंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानाचार्य व शिक्षक को निलंबित कर शिक्षामित्र की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।